Skip to main content

महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को दी गौरा शक्ति ऐप की जानकारी

 


हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस हेल्प लाईन द्वारा कॉलेज की छात्राओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ की जानकारी दी गयी। महिला सुरक्षा अधिकारी सीता पाण्डे ने छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करने एवं इसे संचालित करने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये गौरा ऐप के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में प्रंशसनीय कदम है। इसके माध्यम से एक बटन दबाते ही उत्तराखण्ड पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जायेगी। साईबर सेल के कांस्टेबल शक्ति सिंह ने गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में इस प्रकार के अपराधोे की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। सोशल मीडिया का प्रयोग सिक्योरिटी के साथ करें। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि कि किसी भी अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं जुड़ना चाहिए और न ही सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ भी साइबर क्राईम बढ़ रहे हैं। इसके लिए महिलायें साइबर पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड हमेशा से महिलाओं के सम्मान एवं आत्मसुरक्षा के लिए तत्पर रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा द्वारा गौरा शक्ति ऐप का लॉच किया जाना उनकी सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को इंगित करता है। प्रो.बत्रा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से उनमें एक आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना का अहसास होगा। प्रभारी, आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने सरकार द्वारा चलाये गये गौरा शक्ति ऐप की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समाज में नारी को शिक्षा, सेना, राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेलकूद प्रत्येक क्षेत्र में एक दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नारी हमारे समाज की जननी है। जिसके बिना समाज अपंग है। कार्यक्रम संयोजक डा.नलिनी जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूक कार्यक्रमों के माध्यम से नारी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और महिलायें अपने अधिकारो के प्रति सजग भी होगी। गौरा शक्ति ऐप की कांस्टेबल लक्ष्मी बिष्ट व श्री नेगी ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विनय थपलियाल,डा.पुनीता शर्मा,डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा.पदमावती तनेजा,डा.सुरभि प्रधान,कु.आस्था आनन्द,डा.सुगन्धा वर्मा,डा.रश्मि डोभाल,डा.मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका ,रिचा मिनोचा,रिंकल गोयल,नेहा गुप्ता, महिमा नागयान, डा.विनीता चौहान, डा.मोना शर्मा, डा.लता शर्मा, डा.अमिता मल्होत्रा सहित छात्रा अर्शिका, खुशी, माहिम, सोनिया, स्नेहा, पूजा, आरती, कृतिका, निशा आदि सहित अनेक छात्राओं ने जानकारी प्राप्त की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।