Skip to main content

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पालिकाध्यक्ष को बधाई

 


हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर सभासदों, पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने पालिका कार्यालय पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से उनका हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्रवासियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्षों के कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना से प्रभावित रहने के बावजूद पूरे पालिका क्षेत्र में सड़कों, नालियों व पुलियाओं के साथ तिराहों, चौराहों के निर्माण के अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए जगह-जगह डस्टबिन, लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगवायी गयी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 100 से अधिक हाई मास्क लाईट लगाई जा रही हैं। 26 हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है शेष भी जल्द लगवा दी जाएंगी। साफ सफाई व कीटनाशकों का छिड़काव भी निरंतर किया जा रहा है। चार सालों में नगर पालिका को राष्ट्रपति अवार्ड, पर्यटन विभाग के सर्वे में पूरे उत्तराखंड में द्वितीय पुरस्कार और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र का समान रूप से विकास किया जा रहा है। सभी के सहयोग व स्नेह के साथ पालिका की विकास यात्रा जारी रहेगी। इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, राधेश्याम कुशवाह, अंकुर यादव व हरिओम चौहान,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष लज्जाराम शर्मा, दीपक नौटियाल,अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर,वेदान्त चौहान,अर्जुन चौहान,आशीष रस्तोगी,अमित भट्ट,नवीन भट्ट, संचित डागर,विशाल सिंह, राजेंद्र नेगी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।