Skip to main content

विहिप ने किया आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 


हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कारशालाओं के प्रशिक्षण हेतु प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रदीप मिश्रा प्रांत उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीक ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे सेवा कार्यों के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि जहां अभाव वहां हम जैसे ध्येय वाक्य का समाज को यथार्थ में दर्शन कराने में सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि विहिप सम्पूर्ण देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, समरसता, संस्कार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखते हुए समाज के वंचित, शोषित, पीड़ित समुदाय को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। अनाथ, निराश्रित, निर्धन बालकों के लिए 118 आवासीय सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। सेवा प्रकल्पों में बालकों के समग्र विकास शैक्षिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रभक्ति आदि विषयों पर रचनात्मक विकास कार्य किए जा रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों के सकारात्मक परिणाम स्वरूप वर्तमान में देश में अशिक्षा, कुसंस्कार, अराष्ट्रीय जैसी गतिविधियों पर लगाम लगी है। सेवा प्रकल्पों से निकलने वाले बालक समाज की मुख्य धारा में समाज परिवर्तन के वाहक बन कर परिवर्तन लाने में सफल रहे हैं। क्षेत्र सेवा प्रमुख भारत गगन ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रान्त में अनाथ बालकों के पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा हेतू वात्सल्य वाटिका बहादराबाद, अनाथ बालिकाओं के हेतू मातृ आंचल जगजीतपुर, श्रीमती कौशल गुप्ता धर्मार्थ चिकित्सालय लक्षमौली के साथ अनेक संस्कार केंद्र, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र, आरोग्य केंद्र, दिव्यांग सहायता उपकरण केंद्र, समरसता केंद्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतू प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। कार्यशाला में प्रशिक्षु महिलाओं का प्रशिक्षण करने हेतु काशी प्रांत से विजय कृष्ण सिंह एवं सीमा सिंह,अरुणाचल प्रदेश से सुश्री कायम परटीन एवं नाहरलगून,गुवाहाटी क्षेत्र से सुश्री कोकिला कोमूट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत कार्यालय प्रमुख वीरसेन मानव,प्रांत सह सेवा प्रमुख अनिल भारतीय, जिला सेवा प्रमुख अरुण गुप्ता,नगर संगठन मंत्री कुलदीप पंचौली,सर्व व्यवस्था प्रमुख रविभूषण जोशी, शंभुप्रसाद, मोहित, सौरभ सक्सेना आदि समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।