Skip to main content

‘संवाद’ और ‘सक्रियता’ समस्याओं को समाधान की ओर ले जाती हैं


 अल्मोड़ा। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) ने पत्रकारों की समस्याओं और उनकी मांगों के समबद्ध समाधान के लिए ‘मीडिया संवाद’ को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जागरूकता और सक्रियता की जरूत बतायी। अल्मोड़ा जनपद इकाई के आतिथ्य में यहां आयोजित बैठक में यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े विविध विषयों की सही जानकारी ‘संवाद’ और ‘सक्रियता’ समस्याओं को समाधान की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स अपनी स्थापना के समय से ही मीडियाकर्मियों के कल्याण और हितों को लेकर जिस तरह से कार्य कर रही है, उसमें यूनियन के हर सदस्य का महमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि हम पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संघर्ष ने उनके साथ हैं।यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने संगठन और समाजहित में सेवाभाव से कार्य करने की चाह रखने वाले सक्रिय और फ्रंटलाइन के मीडियाकर्मिया को ही कार्यकारिणी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सदस्य के शैक्षिक स्तर, सामाजिक परिवेश और कार्य संस्कृति का प्रभाव संगठन पर भी पड़ता है। इसीलिए ऐसे लोगों को तरजीह दी जानी चाहिए जिनकी पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी स्वीकार्यता हो। उन्होंने पत्रकार कल्याण कोष में बतौर सदस्य अपनी भूमिका और योगदान की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में मान्यता प्राप्त एवं सक्रिय पत्रकारों के आश्रितों को ‘पत्रकार कल्याण कोष’ से वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में अब तक 1.66 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। जो राज्य स्थापना के बाद एक रिकॉर्ड है। कोषाध्यक्ष दया जोशी ने बेहतर कार्य प्रबंधन के लिए स्थानीय इकाइयों को जनपद और प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय बना कर कार्य करने पर जोर दिया। संगठन मंत्री संदीप पांडे ने संगठन के द्विवार्षिक आम चुनाव 31 मार्च से पूर्व कराने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की। उधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने अपनी जनपद इकाई के आतिथ्य में रूद्रपुर में अधिवेशन कराने प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। नवीन कुमार कश्पय ने कहा कि यूनियन तहसील स्तर के पत्रकारों की समस्याओं और मान्यता के मामले में उनके साथ है। बैठक में कुलदीप मटियानी एवं आशीष पाण्डे ने भी अपने विचार रखे।ं इससे पूर्व अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष दरबान सिंह रावत, महासचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, विनोद जोशी, हरीश चन्द्र त्रिपाठी, गोपालदत्त गुरूरानी,डीएस सिजवाली,शिवेन्द्र गोस्वामी आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर  और अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध बाल मिठाई खिलाकर उनका अभिनन्द किया। बैठक में संगठन की ओर से बीते वर्ष की प्रगति और गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय प्रस्तुतिकरण के साथ उपस्थित सदस्यों द्वारा जमा निधियों को बढ़ाने और पूर्व में तय शुल्क को यथावत जारी रखने पर सहमति प्रदान की गयी। उपस्थित सदस्यों द्वारा 31 मार्च 2023 से पूर्व समयबद्ध संगनात्मक चुनाव कराने का निर्णय लेकर आमसभा हेतु महाधिवेशन और चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर सहमति प्रदान की। यह भी तय किया गया कि नये वित्तीय वर्ष में एनयूजे इमरजेंसी रिलीफ फंड और एनयूजे मीडिया वेलफेयर फाउंडेशन का पुर्नगठन कर समाजहित में कार्य किये जायेंगे। विभिन्न जनपदों से आये प्रतिनिधियों ने संगठन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों व यूनियन की छवि धुमिल करने वालों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्क कार्रवाई की भी जरूरत बतायी। इस इवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी ओर से अल्मोडा इकाई को बेहतर कार्य प्रबधन के लिए पुष्प भेंट कर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।