Skip to main content

नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए है प्रेरणास्त्रोत: डाॅ. बत्रा


 हरिद्वार। एस.एम.जे.एन.पी.जी.काॅलेज में आज ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ की 127वीं जयन्ती के अवसर पर सर्वप्रथम काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने की शपथ दिलायी गयी। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जय हिन्द का राष्ट्रीय नारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिया गया, जोकि आज प्रत्येक देशप्रेमी की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि नेता जी ने देश की आजादी हेतु आह्वान किया था कि तुम मुझे रक्त दो मै तुम्हें आजादी दूंगा। डाॅ. बत्रा ने नेता जी के जीवन-यात्रा को छात्राओं तक प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजी शासन के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम बढ़ाकर ‘आजाद हिन्द फौज’ का गठन किया। डाॅ. बत्रा ने कहा कि नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणाश्रोत हैं।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक व्यक्तित्व के रूप में विविध आयामी थे तथा राष्ट्र को विकसित व आधुनिक दिशा-निर्देश उनके द्वारा दिये गये। इस अवसर पर डाॅ जे सी आर्य,डाॅ विजय शर्मा,डाॅ. मनमोहन गुप्ता, डाॅ.तेजवीर सिंह तोमर,डाॅ.जगदीश चन्द्र आर्य,डाॅ. मनोज कुमार सोही,डाॅ.शिव कुमार चैहान, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, डाॅ.सरोज शर्मा, डाॅ.मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ.आशा शर्मा,डाॅ.विनीता चैहान,डाॅ.पूर्णिमा सुन्दरियाल,डाॅ.प्रज्ञा जोशी,विनीत सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ रुचिता सक्सेना,अंतिमा त्यागी,डाॅ रेणु सिंह,डाॅ रश्मि डोभाल,शाहीन,डाॅ पल्लवी,दिव्यांश शर्मा,पदमावती तनेजा, दीपिका आनंद, महिमा नागयान आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐ उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।