Skip to main content

विषमुक्त खेती जीवन का आधार हैः आचार्य बालकृष्ण

 


हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय सभागार में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,यह आयोजन राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, गाजियाबाद एवं पतंजलि जैविक अनुसन्धान संस्थान, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से हुआ, जिनमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न गांवों से लगभग 500 किसानों ने भाग लिया।इस अवसर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि विषमुक्त खेती जीवन का आधार है। उन्होंने इससे होने वाले फायदों और विषमुक्त अनाज की उपयोगिता के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने जनपद हरिद्वार एवं राज्य के सभी किसानों को आवाह्न किया कि वह कम से कम अपने खाने के लिए विषमुक्त खेती करें, जिससे खेती की लागत में कमी आये तथा उनके परिवार पर होने वाले स्वास्थ्य खर्च में भी कमी आये। डॉ. गगनेश शर्मा,निदेशक, राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, गाजियाबाद ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के साथ-साथ किसानों को गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए जैविक प्रमाणीकरण करवाना भी आवश्यक है जिससे उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक उपज का सही बाजार मूल्य मिल सके। डॉ. एम.के.पालीवाल,उप निदेशक,एन.सी.ओ.एन.एफ.ने अपने संबोधन में जैविक एवं प्राकृतिक आदानो के महत्त्व एवं खेती में इनकी उपयोगिता के बारे में बताया। पीजीएस प्रमाणन और विपणन सम्बंधित जैविक खेती पोर्टल की जानकारी डॉ.सचिन वैद्य,एन.सी.ओ.एन.एफ.ने किसानों को दी। इसी क्रम में ए.के. उपाध्याय,संयुक्त निदेशक जैविक उत्तराखंड ने अपने संबोधन में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी किसानों के साथ साँझा की। इस अवसर पर सहारनपुर के प्रगतिशील किसान गोपाल शर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट,जैविक एवं प्राकृतिक उर्वरको के उत्पादन के लिए आस-पास की गोशालाओं से लाभों के बारे में बताया। इसी क्रम को जारी रखते हुए ग्राम स्तर पर एफपीओ,एफपीसी का गठन और मूल्यवर्धन की जानकारी श्रीमती हितेश चैधरी,अमरोहा (उ.प्र.) ने दी। उन्होने कहा कि पतंजलि कृषक समृद्धि कार्यक्रम के अनुभवों को साँझा किया एवं महिला शक्ति से जैविक,प्राकृतिक खेती में आगे आने का आवाह्न किया एवं प्रदर्शनी में अपने एफ.पी.ओ. उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी। किसानो से वार्तालाप के क्रम में हरिद्वार के किसान खिलाराम आर्य,जय प्रकाश धीमान,संजय कुमार एवं अनिल पाण्डेय ने अपने अनुभव साँझा किये। डॉ.वी.वाई.देवघरे ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रदर्शनियाँ भी लगाई, जिनमे मुख्य रूप से खेत पर तैयार होने वाली प्राकृतिक खादों एवं कीटनाशकों की जानकारी तरुण शर्मा, राज्य प्रभारी उत्तराखंड ने एवं अन्य प्रदर्शनियों में पतंजलि जैविक संस्थान के जैव-उत्पादो की जानकारी डॉ.आर.के.शुक्ला एवं टीम ने दी,पतंजलि मृदा परिक्षण किट (धरती का डाक्टर) एवं मृदा परिक्षण मशीन की जानकरी शिवम् कुमार ने दी,पतंजलि समृद्धि कार्ड की जानकारी अन्जय कुमार एवं टीम ने दी,पतंजलि स्टेशनरी की जानकरी पंकज स्वदेशी ने दी। इस कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के शोध छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। अंत में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट भी वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार मुख्य महाप्रबंधक,पतंजलि जैविक अनुसन्धान संस्थान, हरिद्वार द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।