हरिद्वार। बकाया वेतन देने की मांग को लेकर गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के कर्मचारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने गुरुकुल प्रशासन पर मांग की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रबंधक के धरना स्थल पर न पहुंचने को लेकर भी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। आंदोलित कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों की मांग को लेकर संस्था के आचार्य पंडित हेमंत तिवारी ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल से मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा यदि कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है तो व्यवस्था कर कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा। धरने पर पूरन सिंह, सुरेश चरण पंत, नवीन कांबोज, पप्पू रावत, विशन सिंह, कमलापति बलोदी, ममता, लक्ष्मीचंद, हरि प्रसाद कश्यप, राजेश शर्मा, डॉ. सुशील कुमार त्यागी आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment