हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज के निलंबित प्राचार्य डॉक्टर आलोक कुमार को एक झटका और लग गया है आज उत्तराखंड के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन चिन्मय डिग्री कॉलेज के प्रबंधन के पक्ष में फैसला देते हुए कॉलेज प्रबंधन के अस्तित्व को स्वीकार किया है। मालूम हो कि आलोक कुमार ने अपने किसी व्यक्ति के द्वारा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव के यहां शिकायत करवाई थी, जिसका निस्तारण आज उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने किया। उन्होंने बताया कि गुण दोष के आधार पर इस शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। इस तरह आलोक कुमार एक करारा झटका और लगा है। अभी 2 दिन पहले ही आलोक कुमार को प्राचार्य के पद से चिन्मय डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंध समिति के आदेश के बावजूद अपना पदभार कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक को नहीं दिया, परंतु प्रबंध समिति ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ आलोक कुमार अग्रवाल को कार्यभार सौंप दिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment