Skip to main content

सहायक नगर आयुक्त ने लोगों को सूखा,गीला कचरा के बारे में किया जागरूक

हरिद्वार। जगजीतपुर के वार्ड 57 में डा.भीमराव अंबडेकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा क्षेत्र के लोगों को कूड़ा निस्तारण व सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि अपने परिवेश को साफ स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करना सबका दायित्व है। विनोद कुमार ने कूड़ा निस्तारण के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कू़ड़े को अलग अलग रखें। गीले कूड़े का उपयोग कर खाद बनायी जा सकती है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को इधर उधर ना फैलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम दो रेहड़े भी प्रदान किए। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि वार्ड की स्वच्छता को लेकर प्रत्येक नागरिक को अपना दायित्व निभाना चाहिए। घरों से निकलने वाले कूड़े करकट को इधर उधर ना फेंके। गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग डिब्बों में रखें। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा व महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि जगजीतपुर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने में नगर निगम कर्मचारियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार बनाने की शपथ सभी को लेनी चाहिए। इस दौरान क्षेत्र में तैनात नगर निगम कर्मचारियों सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर दीपक चावरिया, सचिन, अब्दुल रशीद, अब्दुल अली आदि का फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों से हरिद्वार शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए शपथ पत्र भी भरवाए गए। इस अवसर पर पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, समाजसेवी कमल राजपूत, अमित वालिया, प्रदीप कुमार, सन्नी, अजय बबली, प्रवीन दास, कमल प्रधान, सूरज, विकास कुमार, सुमित कटारिया, सागर भट्ट, उद्धव भट्ट, राज गौड़, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।