हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदेश पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चैक पर बंशीधर भगत के खिलाफ प्रदर्शन किया। विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सार्वजनिक मंच पर इंदिरा हृदेश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत की टिप्पणी से महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की सोच उजागर हो गयी है। इंदिरा हृदयेश एक वरिष्ठ नेत्री होने के साथ सम्मानित महिला हैं। उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। इसके लिए पूरे भाजपा संगठन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा बंशीधर भगत को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। जब तक बीजेपी उन्हें पद से नहीं हटाती है तब तक महिला कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गयी अपमानजनक टिप्पणी का संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ममता झा, मालती देवी, रानी, कोमल, ऊषा, सुमन, विद्या देवी, नेहा, सुनीता, बीना वर्मा, संगीता चैहान, रानी पाल, रेखा, श्वेता, पार्वती, कल्पना, किरण, श्याम आदि शामिल रहे। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की टिप्पणी से नाराज लालढाॅग के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरजीत सिंह लहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। लालढांग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेग सिंह पोखरियाल व पूर्व प्रदेश सचिव शमशेर भड़ाना ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता मर्यादा लांघ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में विजेंदर सैनी, अजहर भड़ाना, अमरीक सिंह, भगवान सिंह, सत्यप्रकाश, विनोद, अनिल गंसोला, कुलदीप रमोला, हनीफ चैहान, मुस्तफा चैहान, मुमताज अली, ईदरीश अली, शमशाद अली, नूर अली, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र लहरी आदि शामिल रहे।
Popular posts
लूट का मामला निकला फर्जी,आपसी विवाद में रची साजिश,चार गिरफ्रतार
• Sharwan kumar jha

कुम्भ मेले में जारी भ्रष्टाचार,अनियमितता के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
• Sharwan kumar jha
कुम्भ व अर्द्ध कुम्भ मे भ्रष्टाचार की नदी बनकर रह गयी है हिलबाईपास मार्ग-त्रिवाल
• Sharwan kumar jha

एडवोकेट कुणाल गिरी बने वार्ड पाॅच के अध्यक्ष
• Sharwan kumar jha

वाकाथन प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2वर्गो में लम्बीकूद,म्यूजिकल चेयर रेस आयोजित
• Sharwan kumar jha

Publisher Information
Contact
manavjagat01@gmail.com
9758115647
2205,sector D Vasant Kunj New Delhi 110070
About
Hindi News Paper
Share this page
Email
Message
Facebook
Whatsapp
Twitter
LinkedIn