Skip to main content

पार्षद के खिलाफ दर्ज मुकदमा को निरस्त करने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदा ने निकाला पैदल मार्च

 

हरिद्वार। भाजपा पार्षद दल ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने, भाजपा पार्षद के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने व एसएनए द्वारा निगम एक्ट की धज्जियां उड़ाने के खिलाफ ललतारौ पुल से लेकर तुलसी चैक तक पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के संयोजन व सुनील अग्रवाल गुड्डू व राजेश शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े की समस्या के निदान के स्थान पर मेयर व मेयरपति राजनीतिक नौटंकी में व्यस्त हैं। मेयर की उदासीनता के चलते नगर निगम के कुछ अधिकारी बेलगाम हो गये हैं। अपनी असफलता को छिपाने के लिए नकारा अधिकारी पार्षदों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर की सफाई होनी चाहिए। अपने पति के दवाब में मेयर महोदया शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी में लाने में असफल साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मेयर को अविलम्ब नगर निगम की बैठक में बिना आज्ञा लिये पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले एसएनए के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजनी चाहिए। उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाना पार्षदों का दायित्व हैं। जन समस्याओं से किनारा करने वाले नकारा अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करवायी जायेगी। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद सपना शर्मा, मोनिका सैनी, पिंकी चैधरी, एकता गुप्ता, लोकेश पाल, योगेन्द्र सैनी, हितेश चैधरी, नागेन्द्र राणा, विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, श्रुति खेवड़िया, अनिल मिश्रा, राधेकृष्ण शर्मा, सचिन अग्रवाल, नितिन शर्मा माणा, नेपाल सिंह, जौली प्रजापति, अर्जुन चैहान, सुनील पाण्डे, प्रशांत सैनी, बबीता वशिष्ठ, निशा नौडियाल, सुनीता शर्मा, पीएस गिल, विकास कुमार विक्की, कमल बृजवासी, विपिन शर्मा, शुभम मैंदोला, प्रमोद सैनी, किशन बजाज, सुरेश शर्मा समेत अनेक पार्षद शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।