हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्ष बलवीर सिंह तथा टिबड़ी वार्ड अध्यक्ष मनोज जाटव ने किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बाबा साहब द्वारा रचित भारत के संविधान की रक्षा करने की बेहद जरूरत है। भाजपा दिन प्रतिदिन संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि होगी। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश के हालात खराब हो गए हैं। हरिद्वार के बारे में उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि सरकार जो भी दिशा निर्देश जारी कर दे वही कानून हैं। भाजपा को कानून से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश सभी क्षेत्रों में लगातार पिछड़ रहा है। श्रमिक नेता राजवीर सिंह व युवा विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा आसीन हुई है। लगातार पिछड़ी जातियों का अपमान हो रहा है। अधिकारों के हनन के साथ इन्हें रोजगार से भी वंचित किया जा रहा है। संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व ब्लाक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल ने कहा कि टिबड़ी रेलवे फाटक पर बनाए गए अंबेडकर चैक यदि जल्द से जल्द बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित नहीं की गयी तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, चैधरी बलजीत सिंह, बी.एस.तेजियान, सीपी सिंह, कैलाश प्रधान, दिनेश पुंडीर, जगदीप असवाल, सतीश दुबे, अजय शर्मा सभासद, जे.पी.सिंह, संदीप गौड़, विपिन पेवल, राजेंद्र जाटव, अनीश कुरैशी, रोशनलाल ठेकेदार, आकाश बिरला, सोनू जाटव, मिर्जा नौशाद बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment