Skip to main content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

 

हरिद्वार। 150 बेड का बेस चिकित्सालय पावन धाम प्रारम्भ होने के पश्चात प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन 500 बेड के बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल में सुविधा विस्तार करने में जुट गया है। इसी श्रृंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पार्षद विनित जौली के साथ बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बारीखा परखा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व परेशानियों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारी अंशु सिंह (आईएएस) व सीएमएस डाॅ. खगेन्द्र से उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सा कर्मियों, पैरा मेडिकल स्टाफ के संदर्भ में जानकारी ली। नोडल अधिकारी अंशु सिंह (आईएएस) ने अवगत कराते हुए बताया कि महाकुम्भ के अवसर पर बाबा बर्फानी अस्पताल में 500 बेड की व्यवस्था की गयी थी। वर्तमान में उ.प्र. के चिकित्सकों की वापसी के चलते चिकित्सकों, संसाधनों की कमी के चलते आॅक्सीजन युक्त 50 बेड का ही संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस सहयोग से रात-दिन अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रथम चरण में शीघ्र ही 100 बेड का संचालन किया जायेगा तथा भविष्य में आवश्यकता अनुरूप 500 बेड का संचालन करने हेतु संसाधनों की क्षमता बढ़ायी जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों की कमी के संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को अवगत कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तुरन्त स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर 6 वरिष्ठ चिकित्सकों के तैनाती के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पर स्वास्थ्य सचिव को पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा संसाधन व पैरा मेडिकल स्टाफ भेजने के भी निर्देश दिये। मदन कौशिक ने जिलाधिकारी सी. रवि शंकर व सीएमओ एस.के. झा को बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल की व्यवस्था को चाक-चैबंध करने के निर्देश दिये। मदन कौशिक ने कहा कि दूधाधारी कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं में विस्तार होने के पश्चात हरिद्वार के मरीजों को बेड की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के जन प्रतिनिधि व कार्यकत्र्ता रात-दिन इस महामारी के खिलाफ के जनसेवा में जुटे हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नोडल अधिकारी अंशुल सिंह के साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों से भंेट कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उन्होंने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत व लगन से निश्चित रूप से कोरोना रूपी महामारी का अंत होगा। इस दौरान तहसीलदार मनजीत सिंह, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पार्षद अनिल वशिष्ठ, विनित जौली उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।