Skip to main content

प्रकृति के संरक्षण से हो सकती है मानवता की रक्षा- संत भगत प्रकाश महाराज

 

हरिद्वार। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष संत भगत प्रकाश जी महाराज की प्रेरणा से एमएनए जयभारत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी, संतजनों की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण व पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संत भगत प्रकाश ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण से ही मानवता की रक्षा हो सकती है। वर्तमान में बढ़ता प्रदूषण संक्रामक बीमारियों का प्रमुख स्रोत बन गया है जिससे बचने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है। एमएनए जयभारत सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला हमें प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करने का संदेश देता है। पौधारोपण को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए जिससे हम अपने बच्चों को स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सके। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि निर्माण व विकास कार्यों के नाम पर वृक्षों के कटान से प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण उत्तराखण्ड भी प्रभावित हुआ है। प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा हमें सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़ व भूस्खलन के रूप में भुगतना पड़ता है। अतः हमें प्रकृति से जुड़ते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाते हुए उनका संरक्षण करना चाहिए। पूर्व सभासद विमल दयानी व पार्षद विनित जौली ने कहा कि हरेला को एक पर्व के रूप में मनाने के साथ हमें प्रकृति के संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा। तभी इस पर्व की सार्थकता है। इस मौके पर अनेक वृक्षों व पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संत मनोहर लाल महाराज, संत रमेशलाल, अशोक जेठानी, पूर्व सभासद विमल दयानी, संत हिमांशु, संत ढालुराम, संत कमल, हरिदास रामजी, संत यश, संत लोकेश, नरेश कुमार, गोवर्धन दास, पार्षद विनित जौली, मिन्टू पंजवानी, व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, दिव्यम यादव, सुखेन्द्र तोमर, रूपेश शर्मा, माधांता गिरि, सूर्यकान्त शर्मा, सोनू पंडित, सुनील सैनी आदि समेत अनेक गणमान्यजन व भक्तजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।