Skip to main content

कांग्रेस पार्टी में लगातार हो रही उनकी उपेक्षा -किशोर उपाध्याय


 हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओर चुनाव संचालन समिति के सदस्य किशोर उपाध्याय ने पार्टी फोरम में अपनी क्षमता के अनुसार न्याय ना मिलने की बात कह बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। किशोर उपाध्याय आज अपने हरिद्वार दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए यह बात कही। साथ उन्होंने पुरोला विधायक के भाजपा में जाने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा के दुखी होने की बात कही। हरिद्वार पहुँचे किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस में उनके साथ साथ न्याय नहीं हुआ है। उत्तराखंड में कांग्रेस को स्थापित करने में अगर हरीश रावत का योगदान बहूत बड़ा है तो उसका भी दस बीस परसेंट योगदान तो उनका भी है। लेकिन आज तक पार्टी में उनकी योग्यता के अनुसार उनके साथ न्याय नही हुआ। राज्य स्थापित होने के बाद से आज तक पार्टी में लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में जब वो राजीव गांधी के चुनाव इंचार्ज थे तब वो भारी मतों से जीते थे,उसके बाद राजीव गांधी ने उन्हें वही से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने उनके आग्रह का आदर करते हुए पहाड़ क्षेत्र का विकास करना उचित समझा। लेकिन कांग्रेस ने उत्तराखंड में उनके साथ न्याय नहीं किया 2002 में कांग्रेस सरकार में उन्हें मंत्री होना चाहिए था वह लाभ उन्हें नहीं मिला। पहले ही संगठन में बड़ा पद मिल जाना चाहिए था वो नही मिला और यहाँ तक कि राज्यसभा जाने तक में भी उनके साथ भेदभाव किया गया। किशोर उपाध्याय ने अंत मे यह भी कहा कि लेकिन आज वो जो भी है वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। तो वही उन्होंने पुरोला से विधायक राजकुमार के भाजपा में जाने के सवाल पर कन्नी काटते हुए कहा कि इस बारे में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ही बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच नहीं रही कि वह किसी दूसरी पार्टी में तोड़फोड़ करें। लेकिन लेकिन भाजपा ने इस काम में मास्टर डिग्री हासिल कर ली है और आज अटल बिहारी वाजपेई जो भाजपा के मार्गदर्शक व आदर्श हैं उनकी आत्मा दुखी हो रही होगी। उन्होंने कहां की वह जनाअधिकार वन अधिकार आंदोलन को चला रहे हैं और उत्तराखंड की जनता के हक हकूक के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को उत्तराखंड की जनता को हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार करना चाहिए। जिसमें बिजली पानी और अन्य अधिकारों को मुफ्त दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में इस बात को प्रमुखता से रखेंगे कि उत्तराखंड की जनता को बिजली पानी मुफ्त दिया जाए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।