हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने आन्नेकी, हेतमपुर, औरंगाबाद को जिला मुख्यालय रोशनाबाद से जोड़ने वाले जर्जर हो चुके पुल के निर्माण की मांग की है। महेश प्रताप राणा ने पुल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक तौर पर उपवास व धरना प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। महेश प्रताप राणा ने बताया कि रोशनाबाद से आन्नेकी, हेतमपुर व औरंगाबाद आदि को इलाकों को जोडने वाला पुल बहुत ही जर्जर अवस्था मे है। बार बार मांग करने के बावजूद ना तो पुल की मरम्मत करायी गयी ना ही पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि पुल टूट गया तो जानमाल की हानि के साथ तमाम ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाऐगा। जिससे ग्रामीण जनता को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पडेगा। लोग अस्पताल, स्कूल, नौकरी के लिए सिडकुल स्थित फैक्ट्रीयों में नहीं जा पाएंगे। उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर स्थिति से प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। जबकि पूरा जिला प्रशासन रोशनाबाद में ही मौजूद रहता है। इसके बावजूद किसी के कान पर कोई जुं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास के केवल वायदे करती है। लेकिन धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता है। यदि जल्द से जल्द पुल निर्माण शुरू नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment