हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर विधायक मदन कौशिक के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा सिंह बिष्ट ने सिंहद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी आवासीय कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन किया। हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि आवासीय परिसर में काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान थे। लोगो की समस्या को हीरा बिष्ट ने विधायक को अवगत कराया तो विधायक द्वारा तुरंत कॉलोनी में सड़क निर्माण के आदेश दिए। सड़क निर्माण होने पर लोकापर्ण के दौरान हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रमुखता से कराया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सानिध्य में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। साथ ही प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विकास कार्य तेजी से हो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सत्ता में आने के बाद तो ऐसा लगता है कि जैसे उत्तराखंड में विकास की बाढ़ सी आ गई। राज्य में एक के बाद एक घोषणाओं ने आम जनता के साथ साथ युवाओं का दिल जीत लिया है। इस दौरान मोहित शर्मा सोनू कुमार, वीजेंद्र चैधरी, गीता चोहान, आकाश जवाड़ी उत्तम सिंह, शंकर सिंह नेगी, राजकुमार कश्यप, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment