हरिद्वार। नगर निगम की अनुबंधित कंपनी के कर्मचारियों के यूजर चार्ज मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यूजर चार्ज देने से इनकार करते हुए सफाई कर्मियों से अभद्रता की गई। अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। सोमवार को ज्वालापुर के चाकलान क्षेत्र में कासा ग्रीन कंपनी के सुपरवाइजर रवि कुमार और कर्मचारी अरुण कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही यूजर चार्ज जमा कर रहे थे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। यूजर चार्ज देने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने कंपनी के साथ ही निगम के अधिकारियों को भी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार महीने से उक्त व्यक्ति ने यूजर चार्ज जमा नहीं किया है। अब चार्ज जमा करने के लिए कहा तो उनके साथ अभद्रता की गई। इस घटना से सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने अभद्रता करने वाले व्यक्ति के माफी मांगने के साथ ही यूजर चार्ज देने की मांग की। उधर, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment