हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में पावनधाम के सामने मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाने वाले व्यापारियों ने मेयर अनिता शर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने मेयर को समस्याएं बताई। व्यापारियों ने बताया कि पिछले 25, 30 वर्षों से पावनधान के सामने मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाकर अपना गुजर बसर करते आ रहे हैं। अब उस मैदान को अस्पताल बनाने के लिए खाली करवाया जा रहा है। पिछले सप्ताह अस्पताल प्रशासन ने मैदान में अस्पताल बनाने के लिए खंबे लगाए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए भी मना कर दिया है। जिससे करीब 500 व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। नगर निगम को बाजार लगाने के लिए भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए। जब मैदान को अस्पताल निर्माण के लिए दिया गया तब भी व्यापारियों के साथ कोई बैठक नहीं की गई। जबकि किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं दिया गया है। मेयर अनिता शर्मा ने इस संबंध में संपत्ति लिपिक रविंद्र राठौर को अवगत कराया। कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी ओमप्रकाश गौतम, पवन मोंगा, संदीप नामदेव, मुकेश उपाध्याय, भगत, यादराम सिंह, सचिन गुप्ता, नीरज रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment