Skip to main content

संत समाज ने दी अखाड़ा परिषद के पूर्व अघ्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज को मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में संत समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के शिष्य एवं बाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज एक युगपुरुष थे। जिनके आकस्मिक निधन से एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म की रक्षा एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित किया और सभी संत महापुरुषों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र की एकता अखंडता को कायम रखा। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।  श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में अनेकों कुंभ मेले सकुशल संपन्न हुए और धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए उन्होंने अनेक मंच एवं सभाओ के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागृत किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए पूरे देश में सेवा प्रकल्प स्थापित कर समाज हित में समर्पित किए जाएंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी संत थ।े जिनके नेतृत्व में सभी तेरह अखाड़े समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान कर रहे थ।े उनका असमय निधन समस्त संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने फर्जी संतों के खिलाफ मुहिम चलाकर समाज का मार्गदर्शन किया और अपने तप एवं विद्वत्ता के माध्यम से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाया। ताकि युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति हावी ना हो सके और वह अपने धर्म व संस्कृति को पहचानंे। समाज कल्याण में उनका सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरी एवं श्रीमहंत केशव पुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित रहता है और ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जो गौ गंगा एवं गायत्री के प्रबल समर्थक थे। गंगा स्वच्छता एवं मानव सेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य था। उनके आदर्श पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को समाज सेवा में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए और धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के प्रति समर्पित रहना चाहिए। तभी समाज एकजुट होकर उन्नति की ओर अग्रसर रह सकता है। इस अवसर पर श्रीमहंत ओंकार गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, दिगंबर गंगागिरी, महंत गुरमीत सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रघु वन, स्वामी रवि वन, दिगंबर राजगिरी, स्वामी पूर्णानंद गिरी सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।