Skip to main content

शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के विकास को संकल्पित है -राजीव शर्मा

 


हरिद्वार। कमल मिश्रा- नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुक्रवार को नवोदय नगर में एक तथा न्यू शिवालिक नगर वार्ड संख्या पांच में दो सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही नवोदय नगर, राम धाम, सुभाष नगर व टिहरी विस्थापित क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास को संकल्पित है तथा 2022 में आवश्यकतानुसार सभी कार्यों को वरीयता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा। राजीव शर्मा ने कहा कि संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण व हाई मास्ट के कार्य तथा शिवालिक नगर में पार्को के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू करवाने जा रहे हैं। इस अवसर पर थ्री डी फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, मंत्री अवधेश राय,  प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, डा.आशीष मिश्रा, प्रदीप चंदेल, मनोज शुक्ला, मदनेश मिश्रा, धूम सिंह नेगी, वेद प्रकाश, देवेंद्र बिष्ट, भानु प्रताप सिंह, गणेश मेहरा, पंकज शर्मा, डा.नीरज सैनी, उपेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश्वरी, दीपा जोशी, निर्मला, बिजमा, पूजा, रजनी, चंदा, राखी नौटियाल, पिंकी, सपना, मीरा, कोटनाला आदि उपस्थित रहे। सभासद- सुमन शर्मा, अरुणा देवी, पवन शर्मा, वर्षा यादव, राजेश बालियान, सुमन, हिमानी धीमान, प्रमिला शर्मा, रेनू बंसल, सुनीता सिंह, अलका, आरती त्यागी, सेली बंसल, हनुमान यादव, राजपाल, अंकुर, गौरव रस्तोगी, गगन बंसल, प्रदीप तंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, अरुण पंडित, साहिब वालिया, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, अंकुश मालिक, आर्यन शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।