हरिद्वार। बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा का ही बनेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकत्र करके पुरजोर प्रयास किया जाएगा। आदित्य ने कहा कि वह पार्टी से नाराज वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे। उनको मनाने के साथ ही उनका राजनीतिक अनुभव के साथ प्रदेश में बसपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे। यब बात आदित्य ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में पार्टी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में सबसे ज्यादा सदस्य बसपा से ही जीत कर आते हैं। आगामी जिला पंचायत चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से हरिद्वार जनपद में अपनी मिनी सरकार बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव और संगठन में जितने कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी जनपद वार सूची तैयार की जाएगी। सूची में जूनियर और सीनियर लीडर एवं संघर्षशील ईमानदार कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव में टिकट वितरण के समय महत्व दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चैधरी शीशपाल सिंह, सूरजमल, ओमपाल सिंह पाल, रविंद्र पनियाला, डॉ.नाथीराम, कुंवर पाल सैनी, मदनलाल, बामसेफ संयोजक खड़क सिंह, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, प्रदीप सैनी, अमरजीत, योगेश कुमार, पवन पाल, राजदीप मेनवाल, बृजेश कुमार, पाल सिंह सक्करवाल, पप्पू पाटिल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment