Skip to main content

अनादि काल से विश्व को मार्गदर्शन दे रहे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म-स्वामी भगवत स्वरूप


 हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप वेदांताचार्य महाराज के आठवें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में श्री गुरु मंडल आश्रम में विद्वत सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संत समाज के साथ-साथ हरिद्वार के ब्राह्मण और आचार्यों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी शिव योगी रघुवंश पुरी व्याकरणाचार्य महाराज ने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है और विद्वान महापुरुष ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को एक नई दिशा प्रदान करने में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान है और संत महापुरुषों द्वारा दी गई शिक्षा अनंत काल तक लोगों का मार्गदर्शन करती है। महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप दर्शनाचार्य महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन करते चले आ रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों का बोध अवश्य होना चाहिए। सनातन परंपराएं निर्वहन करते हुए राष्ट्र को उन्नति की ओर पहुंचाना ही संतों का मूल उद्देश्य है। युवा पीढ़ी और संत समाज भारत की राष्ट्रीय धरोहर हैं। जिनके कंधे पर भविष्य की जिम्मेदारी है। पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर युवाओं को संस्कारवान बनाना प्रत्येक परिवार और समाज का कर्तव्य है और संत समाज अपने सहयोग से भावी पीढ़ी को सुसंस्कारबान बना रहा है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद पुरी महाराज ने कहा कि विद्वानों की शरण में रहकर व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से संत समाज भारत ही नहीं अपितु विश्व में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है, जो सभी के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का स्वामी शिव स्वरूप महाराज एवं आचार्य अच्युतानंद पाठक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह,स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत रघुवीर दास,स्वामी महेशानंद शास्त्री महाराज, डा.विष्णुदत्त राकेश, आचार्य स्वामी सूर्यदेव महाराज, डास.भोला झा,डा.हरि गोपाल शास्त्री प्रधानाचार्य गुरुकुल महाविद्यालय, महावीर प्रसाद गैरोला, पंकज भाई जानी, नीलेश भाई पारीक, ठाकुरदास भाई दास,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास,महंत गुरमीत सिंह सहित कई संत महंत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।