Skip to main content

36वें निर्वाण दिवस पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज का 36वां निर्वाण महोत्सव सप्त सरोवर मार्ग स्थित ब्रह्म निवास आश्रम में षड्दर्शन साधु समाज एवं सभी 13 अखाड़ों के संत महंतों के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा और समाज के मार्गदर्शन के लिए समर्पित होता है। ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज ने जीवन पर्यंत समाज को नई दिशा प्रदान कर एकता के सूत्र में बांधा। ऐसे महापुरुष समाज को विरले ही प्राप्त होते हैं। श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों के तपोबल से पूरे विश्व में भारत का विशेष महत्व है और संत महापुरुषों की गौरवशाली परंपरा विश्व विख्यात है। ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को महामण्डलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज ने कहा कि संत महापुरूष भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर समाज को धर्म एवं संस्कृति का बोध कराते हैं। महान एवं तपस्वी संत ब्रह्मलीन स्वामी जगन्नाथ महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु समर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा गंगा तट से शुरू किए गए सेवा प्रकल्पों में वृद्धि करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वामी कृष्णदेव वेदांताचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगन्नाथ देव महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत एवं एक परोपकारी महापुरुष थे। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके द्वारा प्रदत्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव सेवा में योगदान का संकल्प ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी जगन्नाथ देव सदैव भक्तों एवं समाज के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहते थे। उन्होंने सदैव भक्तों का उचित मार्गदर्शन कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर महंत निर्मलदास महाराज, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी नित्यशुद्धानंद, महंत जसविंदर सिंह, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, स्वामी दिनेशदास,महंत श्रवण मुनि, स्वामी हरिहरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, बाबा हठयोगी,महंत शिवानंद,महंत प्रह्लाद दास,महंत दुर्गादास,स्वामी सत्यव्रतानन्द, महंत दामोदर दास,स्वामी अमृतानन्द,स्वामी कल्याणदेव, स्वामी अनन्तानन्द, महंत गंगादास उदासीन,स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत सूरजदास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे। नितेश यादव एवं नितिन यादव दिल्ली वालों ने फूल माला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।