Skip to main content

भारत बंद के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

 


हरिद्वार। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी विकास पटेल के आह्वान पर किए जा रहे भारत बंद के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, चमार वाल्मीकि महासंघ आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चैक से सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील गेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मूलनिवासी एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहां कि केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना न कराने, ईवीएम घोटाले के विरोध में, निजी क्षेत्रों में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण लागू करने, किसानों की फसलों का एम.एस.पी. कानून न बनाने, एनआरसी, एनपीआर, सीएए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न करने के विरोध में, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण में सेपरेट इलेक्ट्रोल पुनःलागू कराने, विकास के नाम पर, पर्यावरण संरक्षण के नाम पर एवं जानवरों के संरक्षण के नाम पर आदिवासियों को उनके जल -जंगल और जमीन से विस्थापित करने के विरोध में, लाॅक डाउन के दौरान मजदूरों के खिलाफ बनाए गए श्रम कानूनों के विरोध में तथा जबरदस्ती दबाव बनाकर वैक्सीनेशन करने आदि समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भारत बंद का बामसेफ के सभी आफसूट संगठन करते हैं। राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललिता रानी एवं चमार वाल्मीकि महासंघ के जिलाध्यक्ष भानपाल सिंह रवि ने कहा कि जिनके पास पक्का मकान है, रंगीन टीवी है, मोटरसाइकिल है, ई-रिक्शा है, परिवार में किसी को सरकारी सहायता मिलती हैं आदि ऐसे सभी लोगों को भाजपा सरकार राशन कार्ड के लिए अपात्र घोषित करने की तैयारी कर रही है। गरीबों के प्रति भाजपा सरकार की इस नीति को सहन नहीं किया जाएगा। प्रधान नरेश, रविंद्र कुमार, बाबूराम बौद्ध, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर आदित्य, अरुण कुमार ने वाहन खरीदने के दौरान 15 साल का एडवांस रोड टैक्स लेने के बाद सरकार द्वारा पुनः टोल टैक्स लेने की सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वाहन स्वामियों से वाहन का एक ही टैक्स लिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम प्रजापति और राहुल चैधरी ने मूलनिवासी महानायक वामन मेश्राम साहेब एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी विकास पटेल जी का भारत बंद के दौरान ओबीसी समाज की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नसीर अहमद, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पास्टर अजीत सिंह, मास्टर धर्मेंद्र, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला सहसंयोजक जितेंद्र तेश्वर,सरोज पाल सिंह,भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार,प्रदीप ,अंकित,अरविंद, आलोक, रोबिन,पुरुषोत्तम, तारावती,प्रेमो,रेशमा,सरोज,राजो,सुमन,रवि कुमार,सोनू कुमार,तनवीर कुमार,मनीष कुमार, मोहम्मद आबिद आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।