हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक में शिवालिक नगर में ज्वैलरी शॉप पर दिन दहाड़े हुई लूट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में दिन दहाड़े बदमाशो ने ज्वैलरी शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं रह गया है। शिवालिक नगर में ही कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया था। चोरी, लूट जैसी घटनाएं बढ़ गयी है। धर्मनगरी में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। हेमा भण्डारी ने कहा कि जल्द ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात करेगा। आप नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष आस्था और शांति के लिए आते है। ऐसे में धर्मनगरी में अपराधों का बढ़ना चिंताजनक है। पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाते हुए अपराधों पर लगाम लगानी चाहिए। युवा नेता और पूर्व मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो युवा मोर्चा आंदोलन करेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment