हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव कैलाश वासी भगवान शिव श्रावण मास में सृष्टि का संचालन कर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त सावन के पवित्र मास में भगवान शिव की आराधना करता है। उसके सभी मनोरथ भगवान आशुतोष पूर्ण करते हैं। चण्डीघाट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव की महिमा का सार समझाते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कण कण के वासी महादेव शिव में ही समस्त संसार समाहित है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव कनखल स्थित अपनी ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। हरिद्वार वासियों का सौभाग्य है कि उन्हें पूरे सावन मास भगवान शिव का सानिध्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कष्टों से मुक्ति पानी है तो शिव के शरणागत होकर उनकी आराधना करें। सावन मास में भगवान शिव का पूजन करने से पुण्य फल की प्राप्ति के साथ कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों पर समान रूप से कृपा करते हैं। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। जीवन भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,स्वामी रघुवीरानन्द, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी,महंत लालबाबा,बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment