हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक थोक व्यापारी के यहां काम करने वाला कर्मचारी करीब पौने पांच लाख लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कराते हुए सुगंधा ट्रेडर्स निकट लाल मंदिर आर्य नगर के स्वामी सचिन गोयल ने बताया कि वह एक बड़ी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं वर्षं 2019 में शुभम चंद्र चड्ढा पुत्र राजेंद्र कुमार चड्ढा निवासी शिमली लक्सर को संस्थान में नौकरी पर रखा था। उसका कार्य बाजार में माल सप्लाई के आर्डर लेने से लेकर रकम वसूलने का था। आरोप है कि कर्मचारी ने बाजार से 4लाख 84हजार 169 रुपए की रकम प्राप्त कर ली, लेकिन फर्म के खाते में जमा नहीं कराई। इस सम्बन्ध में फरार चल रहे कर्मचारी के परिजनों से संपर्क साधा गया था,जिन्होंने रकम जल्द वापस लौटाने का भरोसा दिलाया था,लेकिन अब तक रकम नहीं लौटाई गई,जिसके बाद इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के अनुसार कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment