हरिद्वार। कनखल चौक बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी एवं हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा के सामने कूड़ा डाले पर स्थानीय निवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक बाजार में आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा के सामने रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है। जिलाधिकारी व नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि पिछले कई सालों से प्रतिमा के नीचे कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़ा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के सामने ही अवैध रूप से ऑटो खड़े रहते हैं। जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। किसी संगठन के नाम का एक पोल भी गाड़ दिया गया है। शिकायत करने के बाद भी पोल हटाया नहीं गया। गौरतलब है कि आचार्य किशोरी दास वाजपेयी स्वतंत्रता सेनानी व हिन्दी के महान विद्वान थे। उन्हें हिन्दी भाषा का पाणिनी भी कहा जाता है। आचार्य किशोरी दास बाजपेयी कनखल में ही निवास करते थे। प्रशासन की और से कनखल चौक बाजार में उनकी प्रतिमा स्थापित की गयी है।

Comments
Post a Comment