Skip to main content

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया लोगों को जागरूक

 


हरिद्वार। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। वर्तमान परिस्थितियों में मानवीय जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के चलते गंभीर रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह विचार क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने नगर निगम व कासा ग्रीन के संयुक्त तत्वाधान में मुखिया गली चौक पर आयोजित जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि हम सबको कपड़े व जूट के बैग का इस्तेमाल अपने नित्य के कार्य में करना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टि का प्रयोग न्यून करने से जहां पर्यावरण की रक्षा होगी वहीं हमें कचरे से भी निजात मिलेगी। उन्हांेने कहा कि दूध के पैकेट, रेपर, खाली बोतलों को सड़क पर इधर-उधर फंेकने के स्थान पर एक बोतल व बड़े थैले में एकत्र कर कूड़ेदान में डालने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा वहीं प्लास्टिक खाने के चलते असमय काल का ग्रास बने रहे पशुओं की भी रक्षा हो सकेगी। सफाई निरीक्षक विकास छाछर व मनोज कुमार ने कहा कि प्लास्टिक के अधिक प्रयोग से पारिस्थितिक तंत्र गड़बड़ा रहा है जिसके चलते ग्लेशियर पिघल रहे हैं तथा प्राकृतिक आपदा की घटनाएं बढ़ रही है। इन सब पर विराम लगाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना होगा। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक डॉट इन के रंगकर्मियों ने निर्लेश के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर कासा ग्रीन कम्पनी के सर्वेश त्रिपाठी, हिमांशु राणा, चन्द्रशेखर, अजय राजपूत, शिवम,संजीव पाल,मुकेश कुमार,निशू श्रीवास्तव,अनुज उपाध्याय,सफाई निरीक्षक विकास छाछर, मनोज कुमार,सुनील मलिक,सफाई नायक कुलदीप कुमार,गोवर्धन, नीरज शर्मा, सुनील सैनी, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी, आशू आहूजा, प्रमोद पाल, हंसराज आहूजा, हरीश साहनी,रूपेश शर्मा,ब्रजपाल,प्रशान्त पाल,नरेश पाल,सरोज यादव,सुमन सैनी,पूनम निषाद ,ओमवती सैनी,दिव्या यादव,सुरक्षा यादव,निशा,राधिक यादव,मंजू सैनी,कमलेश शर्मा, शंकुतला आदि समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।