Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

 


हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चन्द्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि देहरादून में अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने लाने की मांग को लेकर धरना दे रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा को पुलिस द्वारा दमनकारी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के नाम पर जिस प्रकार लीपापोती की जा रही है। सरकार दोषियों को बचाना चाहती है। पुलिस कार्यवाही से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। सरकार जितना पुलिस कार्यवाही करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता उतनी ही ताकत से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गयी है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। कानून व्यवस्था को संभालने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पुलिस का इस्तेमाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। भेल श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराएं। लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती से साफ है कि सरकार दोषियों और वीआईपी को बचाना चाहती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दे को दबाना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस लड़ाई को लेयकर गांव-गांव जाएंगे और अंकिता भण्डारी को इंसाफ दिला कर रहेंगे। कार्यकर्ताओं को नितिन तेश्वर,विभाष मिश्रा,अमन गर्ग,डा.मेहरबान आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन व पुतला दहन में ठाकुर रतन सिंह, मंजू रानी, बीएस तेजयान, लक्ष्मी मिश्रा, मनीष सैनी, आर्यन राठौर, अथर अंसारी,आसिफ मंसूरी,अकील त्यागी,आजाद त्यागी,ओम मलिक,आर्यन राठौर,विजय ब्रह्मपुरी ,रियाजुल अली,सरदार रमणीक सिंह,विशाल कोरी, करणसिंह राणा, नितिन कुमार, निजाम ख्वाजा,सावेज ख्वाजा,अजमत,अमान अंसारी,विशाल निषाद,अदनान ख्वाजा,रमेश कुमार,हरद्वारी लाल,बृजमोहन बड़थ्वाल,जगदीप असवाल,संतोष सेमवाल,महावीर महंत,मनोज महंत ,सोम त्यागी,सतपाल वेद,प्रवीण कुमार,सलीम,डा.प्रदीप अरोड़ा,पंकज चौधरी,विशाल चौधरी ,अंकित चौधरी,चेतन चौधरी,विमल शर्मा, सातू, चेतन चौधरी, विशाल चौधरी,योगेंद्र नेगी,लक्ष्मी मिश्रा,प्रशांत शर्मा,इस्तकार, इमरान,अकरम,दीपक पांडे,तरुण व्यास, लकी महाजन, विकास चंद्रा, विनोद,सुनील कुमार,कुलदीप कुमार,सुरेंद्र राणा,दिव्यांश अग्रवाल,कार्तिक शर्मा,राहुल चौधरी,राकेश कुमार, आरिफ अल्वी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।