हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा ने भाजपा पार्षदों द्वारा प्रैसवार्ता में लगाए सभी आरोपों को झूठा, बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रैस को जारी बयान में मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक में पारित होने वाले प्रस्तावों की प्रोसीडिंग अधिकारी कर्मचारी स्वयं करते हैं। प्रोसीडिंग में किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप उनके द्वारा नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर में पांच सौ बेड का अस्पताल, उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करायी गयी है। अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। जिसके चलते विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। सोची समझी नीयत के तहत भाजपा पार्षद जनहित के मुद्दों में भी अड़ंगा लगा रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाता है। उन्होंने भाजपा पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि पार्क के नाम पर भूमि को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम की भूमि को खुर्द बुर्द नहीं करने दिया जाएगा। पार्क का निर्माण करना है तो निजी भूमि पर भाजपा पार्षद निर्माण कराएं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि यूनिपोल के घपले पर भाजपा पार्षद चुप्पी साधे हुए हैं। अनर्गल बयानबाजी कर मेयर की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में पारित होने वाले प्रस्तावों पर नगर निगम काम कर रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment