Skip to main content

Posts

हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले पौधो की आक्रामणकारी प्रजातियों पर कार्यशाला आयोजित

हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज में हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले पौधों की आक्रमणकारी प्रजातियों के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मिशन ऑफ हिमालयन स्टडीज के अंतर्गत एसएमजेएन कॉलेज तथा पर्यावरण एवं वनस्पति विज्ञान विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने हिमालयी क्षेत्रों में हो रही पर्यावरणीय समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही जन जागरूकता को इन सभी समस्याओं का समाधान बताया। कार्यशाला के वैज्ञानिक व्याख्यान सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय से आई प्रोफेसर डेजी बतीश ने हिमालयी क्षेत्रों के विभिन्न आक्रमणकारी पौधों की प्रजातियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में लेन्टाना कमारा, कैलेप्टोकार्पस वायलिस, हिप्टिस सुवावियोलेंस, पार्थै नियम हिस्टेरोफोरस, बाइडेंस पाइलोसा,  आदि आक्रमणकारी प्रजातियां बहुत अधिक तेजी से फैल रही हैं। जिसके कारण हिमालयी क्षेत्रों की लाभदायक स्थानिक प्रजातियों के अस्तित्व पर एक गहरा संकट बना हुआ है। यह आक्रमणकारी प्रजातियां न के

अज्ञात युवक की टेªन से कटकर मौत

हरिद्वार। लक्सर हरिद्वार रेलमार्ग के गांव एक्कड़ कलां के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि सोमवार की सुबह एक्कड़ के निकट रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के दोनों पैर व एक हाथ कटा हुआ है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सकें। युवक की उम्र करीब 35 साल प्रतीत हो रही है।

प्रदेश में नही होगा सरकार का नेतृत्व परिवर्तन-बंशीधर भगत

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। मुख्यमंत्री पद पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ही कायम रहेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में आयोजित पार्टी के मंडल और जिला अध्यक्षों दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समापन पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा की सीटें 56 से 55 नहीं 57 होंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में भाजपा के जो विधायक चुनकर आएंगे, वे ही विधायक दल का नया नेता यानी नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन या सरकार के स्तर पर कहीं भी नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं उठी है और दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री के बदलने की साजिश की अफवाह फैला रहा है। उन्होंने सरकार के मुखिया को बदलने की सभी बातों को कोरी अफ

मुख्यमंत्री ने किया कार्यकत्र्ताओं से आहवान,सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचाये

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी का संगठन काम करता है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए पार्टी में समय-समय पर मंडल और जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर होते रहते हैं। इन शिविरों को आगामी विधानसभा चुनाव को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। रविवार को भाजपा के मंडल और जिलाध्यक्ष प्रांतीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हरिद्वार के आश्रम में आयोजित भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और उन्हें सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं। मंडल अध्यक्षों की तादाद 252 जबकि 14 जिला अध्यक्ष इस शिविर में उपस्थित थे। इस शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, उत्तराखंड के महामंत्री संगठन अजय कुमार, राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ,कैबिने

हत्याकाण्ड का खुलासा नही होने से नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में करीब दस दिन पहले हुई आशारानी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों और अन्य महिलाओं ने कनखल थाने का घेराव किया। महिलाओं ने थाने के बाहर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस खुलासे के नाम पर केवल आश्वासन दे रही है। गौरतलब है किं कनखल के पहाड़ी बाजार में 13 फरवरी को दिन दहाड़े घर में अकेली रह रही महिला आशारानी की लूट के बाद कर दी गई थी। पुलिस की शक की सुई परिचितों के आसपास घूम रही थी। लगभग सभी से पूछताछ के बावजूद हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे नाराज होकर रविवार को पहाड़ी बाजार के लोगों ने एकत्रित होकर कनखल थाने के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कुछ देर बाद कनखल थाने के बाहर जाम लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बार बार किसी परिचित के ही हत्यारा होने की बात कह रही है। लेकिन अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। परिजनों ने कहा कि पुलिस हत्यारे को पकड़ नहीं पा रही है और तरह तरह के बहाने बना रही है। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत

बीइंग भगीरथ की टीम ने गंगा में गिर रहे सीवर को रोका

हरिद्वार। बीइंग भगीरथ की टीम ने कनखल दरिद्र भंजन घाट पर साप्ताहिक सफाई अभियान के तहत गंगा में गिर रहे गंदे पानी को टेपिंग प्वाइंट के आगे बनायी गयी दीवार को तोड़कर गंगा में बह रहे सीवर के पानी को रोका। गंगा में सीवर गिरने पर रोष व्यक्त करते हुए स्वयंसेवियों ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर आकर गंगा जल का आचमन करने को कहा। अमृत योजना के तहत कनखल में बरसाती पानी के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। कार्य के तहत झण्डा चैक से दरिद्र भंजन मंदिर तक नाला बनाया गया है। लेकिन सीवर पाईप लाईन का गंदा पानी एसटीपी में जाने के बजाए सीधे गंगा में समाहित हो रहा था। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने गंगा में गिर रहे सीवर के पानी की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की। लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर टीम के सदस्यों ने स्वयं ही गंदे नाले का रूख मोड़कर सीवर के गंदे पानी को गंगा में जाने से रोका। इस अवसर पर शिखर पालीवाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीवर का गंदा पानी सीधे एसटीपी में ना जाकर गंगा में समाहित हो रहा था। हजारों गैलन गंदा पानी बेरोकटोक गंगा में बहाय

दलित संगठनों की मांग,प्रमोशन में जारी रहे आरक्षण,भेजा ज्ञापन

हरिद्वार। एससी, एसटी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ निर्णय के विरोध में दलित, ओबीसी व अल्पसंख्यक संगठनों के पदाधिकारियों ने भगत सिंह चैक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ निर्णय आने से एससी व एसटी वर्ग में भारी रोष है। निर्णय के विरोध में पूरे देश में आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सरकार को कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण में पूर्व की स्थिति बहाल करनी चाहिए। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक  विजय सिंह पाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में एससी, एसटी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण मामले में राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करते हुए प्रदेश सरकार को निर्देशित करना चाहिए। आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे आंदोलित एससी, एसटी कर्मचारियों को न्याय मिल सके। भानपाल सिंह, सीपी सिंह, तीरथपाल रवि ने कहा कि सरकार एससी, एसटी समाज के संवैधानिक अधिकारों के साथ छेड़छाड़ कर अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उ