Skip to main content

Posts

तीन नये कोरोना संक्रमित के साथ ही जनपद में संख्या पहुची 11

हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमित तीन नये मरीजों पहचान के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। इनमें सें नौ मेला अस्पताल में भर्ती है,जबकि एक देहरादून तथा एक एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। सोमवार सुबह कोरोना वायरस के रुड़की में एक और लंढौरा में दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमितों को मेला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं संक्रमित के संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। जबकि संक्रमितों के घर के आसपास की गलियों को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है। सोमवार को शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी एक 28 वर्षीय युवक और लंढौरा निवासी दो युवकों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी युवक 21 मई को मुंबई से बिजनौर, हरिद्वार होते हुए रुड़की आया था। इसी दिन सिविल अस्पताल में युवक का सैंपल जांच को लिया गया था। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया। सोमवार को युवक की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार युवक मुंबई में एक सैलून में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक

पार्षद ने पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियांे के साथ किया दौरा,जल्द समाधान

हरिद्वार। दुर्गा नगर मुखिया गली भूपतवाला क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी की पहल पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान नरेश पाल सिंह व अवर अभियंता राकेश बमरारा ने मौका मुआयना कर जल आपूर्ति में हो रही दिक्कत की जांच की। पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि पेयजल की अनियमित आपूर्ति से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समूचे वार्ड में मुखिया गली, दुर्गा नगर, आदर्श नगर, शेर गली, कैलाश गली में पानी की आपूर्ति बदहाल स्थिति में है। जब पानी आता भी है कुछ समय के लिए साथ ही प्रेशर बहुत कम होता है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल सिंह व अवर अभियंता राकेश बमराडा ने पावन धाम के सामने स्थित पानी की नई पेयजल लाइन का निरीक्षण करते हुए नई लाइन को टंकी से जोड़ कर सप्लाई व्यवस्था सुचारू करने के संदर्भ में अवगत कराया। इस पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने मौके पर ही कार्यदाई संस्था अमृत योजना के अधिशासी अभियंता संजय कुमार से वार्ता की तथा समस्या के संदर्भ में अवगत कराया। अमृत योजना के अधिशाशी अभियंता संजय कुमार ने तुरंत ठेकेदार को मौके पर भेज

मांगो को लेकर व्यापारियों ने की गर विकासमंत्री से भेंट,सौपा मांग पत्र

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप के नेतृत्व मे मांगो को लेकर कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि दुकाने खोलने का टाईम बदलकर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक होना चाहिए। बिजली पानी का 3 महीने का बिल माफ होना चाहिए और व्यापारियों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। जिससे कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक संकट में फंसे व्यापारीयो को राहत मिल सके। जिला महामंत्री डा.विशाल गर्ग ने कहा की स्कूलो की 3 महीने की फीस माफ की जानी चाहिए, सीसी लिमिट मे 3 महीने का ब्याज माफ किया जाना चाहिए। बैंक लोन की 3 महीने की किस्त माफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि होटल कारोबारियों का एक साल का कर माफ किया जाना चाहिए और उनकी आर्थिक सहायता की जानी चाहिए। व्यापारीयो ने हमेशा सरकार का साथ दिया है। अब सरकार को व्यापारियों का साथ देना चाहिए। व्यापारी नेता राम अरोरा व मनोज सिंघल ने कहा की व्यवसायिक गाड़ियों के 2 साल के कर माफ किए जाएं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आश्वासन दिया की सरकार पूरी तरह व्यापारियों के साथ है। सभी माँगो पर सरकार

न्गर निगम की अनदेखी से नाराज मौहल्लवासियों ने स्वयं कर ली नाले की सफाई

हरिद्वार। शांति कुंज के निकट स्थित गायत्री विहार कालोनी के मध्य बरसाती नाला गंदगी से अटा पड़ा था और मक्खी, मच्छरो और बीमारियों का कारण बना हुआ था। शासन, प्रशासन, नगर निगम से कालोनीवासी बार बार सफाई करवाने की मांग करके थक चुके थे। इस पर समाजसेवी हेमलता जोशी, भास्कर जोशी की प्रेरणा से गायत्री विहार वैलफेयर समिति के पदाधिकारीयो और सदस्यों ने मिलकर स्वयं ही श्रमदान कर बरसाती नाले की सफाई कर एक मिसाल कायम की। समिति की सदस्या यशोदा यादव, ललित पुरी ने बताया कि यह बरसाती नाला गदंगी से अटा पड़ा था जो बीमारियों का सबब बन चुका था। लेकिन जनप्रतिनिधी और नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर समिति के सदस्यों और पदाधिकारीयो ने श्रमदान कर नाले की सफाई कर अपना सामाजिक कर्त्तव्य निभाया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी आशु कंडवाल ने बताया कि इस कार्य में पीसी शर्मा, अभिजित कण्डारी, अंशुल गुप्ता, संजय जोशी, सुनील कुमार, संजय रावत, राजू और वकील पौददार ने श्रमदान किया। समिति की महिला सदस्यों रीना अग्रवाल, सुनीता, शशि आदि ने सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र में इस सामाजिक कार्य की सब ओर प्रशंसा हो रही हैं। गायत्री वि

महंत रविंद्र पुरी ने श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम को दिया 5 लाख 51 हजार रुपए का चेक

हरिद्वार। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर कनखल में कोविड19 कोरोनावायरस महामारी के चलते मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव,पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी ने स्वामी श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने,श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के सचिव श्री नित्याशुध्दानंद महाराज को 5 लाख 51 हजार रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर स्वामी नित्याशुद्धानंद महाराज द्वारा श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि जब से रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की स्थापना हुई है तब से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी भी मुख्य ट्रस्टी रहा है तथा श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को स्थापित करने के लिए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी द्वारा उस समय भूमि इत्यादि के द्वारा सहयोग प्रदान किया था और समय समय पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी लगातार ट्रस्ट के साथ निरंतर सहयोग करता रहा है। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने घोषणा की कि भविष्य में जब भी श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को कोई आवश्यकता होगी, तो उसे पूरी करने के लिए पंचायती अखाड़

श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

हरिद्वार। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला चाकलान में मजदूरों के हितों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि पूरे देश में बंद के कारण मजदूर हताशा व निराशा का सामना कर रहे हैं। अपने घरों की ओर कई किलोमीटर पैदल चलकर रवाना हो रहे मजदूरों को कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कितने ही मजदूरों की मौंतें हो चुकी हैं। दुघर्टनाओं मजदूरों के कई परिवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। लेकिन सरकार प्रवासियों की सुध नहीं ले रही है। अपने घरों की ओर लौट रहे मजदूर भूखे प्यासे हैं। मजदूरों की रक्षा सुरक्षा करने में केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से फेल हो रही हैं। यशवंत सैनी ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता मजदूरों की सेवाओं में अपना योगदान दे रहा है। प्रवासियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान व विकास सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए सही इंतजाम ना करना केंद्र सरकार की नीतियों को दर्शाता है। मात्र बयानबाजी कर झूठी लोकप्रियता लेने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर

एनयूजे ने की पत्रकारों को आर्थिक पैकेज देने की मांग

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की ओर से पत्रकारों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई है. इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तराखंड के सीएम को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि लाक डाउन के दौरान पत्रकारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से आर्थिक मदद देने का प्रयास किया गया। परंतु यह नाकाफी साबित हो रहा है। इसको देखते हुए यूनियन के अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर पत्रकारों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि करोना महामारी के चलते लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के मालिक के अखबार सरकार ने छटनी कर दी। वहीं दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले पत्रकारों को भी वेतन नहीं मिला है। इसके चलते हैं पत्रकारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पत्रकारों के सामने अपने बच्चों के स्कूल की फीस, घरेलू  राशन का सामान, बीमारी अआदि का इलाज करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके लिए एनयूजे (