Skip to main content

Posts

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से निकाली गई तिरंगा रैली

 हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पण्ड्या और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली रामकृष्ण मिशन से शंकराचार्य चौक तुलसी चौक, शिव मूर्ति चौक, अपर रोड, हरकी पैड़ी होते हुए भीमगोड़ा तक निकाली गई। रैली में हाथों में तिरंगा लिए हुए सैकड़ों की तादाद में पैदल,साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग शामिल रहे। सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इससे पूर्व आचार्य बालकृष्ण ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साथ हम नए भारत का निर्माण देख रहे हैं। आज हमारा देश तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसके साथ ही हमारी व्यवस्था तेजी से बदलती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व

भगवान शिव करुणा के सागर हैं -स्वामी कैलाशानंद गिरी

  हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि कैलाश वासी भगवान शिव जगत के स्वामी हैं और समस्त संसार के प्रेरणा स्रोत हैं। जो शिव उपासक महादेव की शरण में आ जाता है। वह अनंत काल तक उनकी कृपा का पात्र बन जाता है। श्रावण पर्यंत चलने वाली विशेष शिव आराधना के समापन अवसर पर गंगा पूजन के पश्चात श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि महादेव की कृपा का अंश मात्र भी व्यक्ति को प्राप्त हो जाए तो वह भवसागर से पार हो जाता है भगवान शिव करुणा के सागर हैं और विघ्नहर्ता हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव जलाभिषेक से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को धन वैभव प्रदान करते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महान तपस्वी संत हैं। उनके द्वारा लोक कल्याण के लिए पूरे सावन की जाने वाली कठिन शिवोपसना सभी को प्रेरणा देती है। सभी को स्वामी कैला

सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर तक ले जाना संत समाज का दायित्व है-महंत प्रेमदास

  हरिद्वार। नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर तक ले जाना संत समाज का दायित्व है और महापुरुषों ने सदैव समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। नील पर्वत स्थित श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के समापन अवसर पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए होता है और संत समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाकर राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया है। नीलेश्ेवर महादेव मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं महादेव पूर्ण करते हैं। महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि महंत प्रेमदास महाराज एक तपस्वी संत हैं। जो वयोवृद्ध अवस्था में भी धर्म के प्रचार प्रसार में अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को धर्म के संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित रहना चाहिए। योगी सत्यव्रतानंद महाराज ने कहा कि नीलेश्वर महादेव मंदिर की पौराणिकता और इसका महत्व अति विशेष है। नीलेश्वर महादेव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन

प्रेमनगर आश्रम की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों को वितरित किए गए तिरंगे झण्डे

  हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के वंदना सत्र में श्री प्रेम नगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई, प्रबंधक पवन कुमार एवं मंगलम् सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी डा.जितेन्द्र सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 13 अगस्त 2022 को विद्यालय में होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए निशुल्क तिरंगे झण्डे वितरित किए।  भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक डात्रविजयपाल सिंह ने सभी का स्वागत किया। समाजसेवी डा.जितेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर विगत 15 अगस्त 2021 से पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री ने देश की आन,बान,शान तिरंगा ध्वज को हर घर पर लगाने का आवाहन किया है। जिससे सभी देशवासियों के मन में देशभक्ति व राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत हो। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में योगदान करते हुए आध्यात्मिक सदगुरु व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा जरूरत के अनुसार हजारों तिरंगा ध्वज का निःशुल्क वितरण किया ज

भगवान शिव की कृपा से देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

  हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा पूरे सावन माह की गयी विशेष शिव आराधना के समापन पर चरण पादुका मंदिर में देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश व प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई। रूद्राभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने मे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि संतो का जीवन देश प्रदेश व समाज के कल्याण के लिए होता है। संत के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने पूरे सावन माह भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना देश व समाज के कल्याण की कामना की। भगवान शिव की कृपा से देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि देश में आजादी का महापर्व अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सभी को आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता करते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी को तिरंगे झण्डे भी वितरित किए। इस अवसर

सफलता के नए आयाम रच रहा है पीएम मोदी का हर घर तिरंगा अभियान-विशाल गर्ग

 हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने कहा कि देशवासियों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान सफलता के नए आयाम रच रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ध्वजा वितरित करने में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। डा.विशाल गर्ग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर अभियान में तेजी लाते हुए रेड़ी, पटरी, ठेली, सब्जी विक्रेता व्यवसायियों एवं राहगीरों को ध्वज वितरित किए। साथ ही व्यापारियों को भी अभियान को सफल बनाने की अपील की। विशाल गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी के अंदर देश भक्ति होनी चाहिए। देश की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान अवश्य ही सफल होगा। देशवासियों में भी तिरंगा फहराने को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निरंतर 15 अगस्त तक ध्वत वितरित करने का अभियान जारी रहेगा। न्यू हरिद्वार, भूपतवाला, भगतसिंह चौक, शंकर आश्रम, देवपुरा चौक, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललताराव पुल, मोती बाजार एवं हरकी पैड़ी आदि क्षेत्रों में ध्वज वितरि

100 मीटर लंबे झण्डे के साथ शिवालिक नगर में निकाली गयी प्रभात फेरी

  हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी। शिवालिक नगर स्थित शहीद तिराहा से शुरू हुई प्रभात फेरी को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अमृत महोत्सव के साथ रवाना किया। 100 मीटर लंबा विशाल तिरंगा प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने के साथ अनेक कार्यक्रमों का आयोजन देश की आजादी के लिए बलिदान हुए नायकों का स्मरण कर उन्हें नमन किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रभात फेरी में शामिल हुए हजारों लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन करते हुए भारत माता के प्रति अपनी भक्ति एवं राष्ट्र साधना का प्रकटीकरण किया है। राजीव शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पालिका क्षेत्र में शहीद तिराहा, महापुरूषों की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया है साथ प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,