हरिद्वार। श्री ब्राह्मण सभा हरिद्वार के कार्यकत्र्ताआंे ने हिन्दू समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख कमलेश तिवारी की दिन-दहाड़े हत्या किये जाने के पर उ.प्र. सरकार के खिलाफ देवपुरा चैक पर एकत्र होकर पुतला दहन किया। कार्यकत्र्ताओं ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की। अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने कहा कि हिन्दूवादी नेताओं को निशाना बनाकर षड़यंत्र के तहत हत्या की जा रही है जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में कानून राज की बात करते हैं लेकिन हिन्दूवादी नेताओं को दिन-दहाड़े मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी मिलनी चाहिए। पं. अधीर कौशिक ने कहा कि हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की सुरक्षा हटाना का फरमान क्यों दिया गया। जबकि हिन्दूवादी नेता द्वारा पूर्व में भी सरकार को हत्या की आशंका किये जाने की बात कह दी गयी थी उसके बाद भी पुलिस सुरक्षा क्यों हटायी गयी। योगेन्द्रनाथ योगी व रोहित शर्मा ने कहा कि राष्ट्र प्रमुख कमेलश तिवारी की हत्या षड़यंत्र के तहत की गयी है इस हत्या में जो भी लोग शामिल हो उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इस जघन्य हत्या की सीबीआई जांच की जाने चाहिए। जेपी बड़ोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। हिन्दूवादी कमलेश तिवारी की हत्या करने वालों आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये। कार्यकत्र्ताओं ने सिटी मजिस्टेªट से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इस अवसर पर सुरेन्द्र सैनी, विवेक कुमार, अनिल, गौरव शुक्ला, अभिमन्यु, पुरूषोत्तम शर्मा, राजवीर सिंह, रूद्रानन्द सरस्वती, अमजद अली, योगेश आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment