Skip to main content

बसपा आलाकमान ने पांच जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया

हरिद्वार। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा सर्मिर्थत प्रत्याशी को कथित रूप से वोट देने के मामले में बसपा आलाकमान ने पांच सदस्यों के खिलाफ कड़ी कारवाई कर दी। जिला पंचायत के उपचुनाव में भाजपा की जीत से नाराज बसपा आलाकमान ने पांच जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने 45 में से 25 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी रहे वीरेंद्र सिंह को हराया था। चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा पार्टी के 11 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे थे। नामांकन के बाद जब अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में शेष रहे तो भाजपा ने जोड़-तोड़ कर जिला पंचायत सदस्यों की घेरेबंदी के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं बदले समीकरणों में एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी रहे चैधरी राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने आपस में समझौता कर  भाजपा को हराने का तानाबाना बुना। मतगणना में 45 में से 25 वोट पाकर भाजपा के सुभाष वर्मा ने पहली बार जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनने का सपना पूरा किया। उनकी जीत में बसपा और कांग्रेस के जिपं सदस्यों के क्रास वोटिंग की खूब चर्चा रही। बसपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार चुड़ियाला ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के मामले में पांच जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। निष्कासित जिला पंचायत सदस्यों में कुरडी की शारदा देवी, ऐथल बुजुर्ग की गुलनाज, बहादराबाद की मोनिका चैहान, सराय की लतीफन और खडजा कुतुबपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चैधरी विजेंद्र ङ्क्षसह शामिल हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया जिपं अध्यक्ष के उप चुनाव में भाजपा को वोट देने के चलते इन सदस्यों को पार्टी से निष्कासित किया है। बसपा की ओर से निष्कासित किए गए पांच जिला पंचायत सदस्यों में दो महिला सदस्य ऐसी हैं, जिनके पति व बेटा वर्ष 2017 में पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके हैं। इनमें झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले भागमल हैं, जिनकी पत्नी सारदा देवी हैं। हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ने  वाले मुकर्रम अंसारी की माता लतीफन पार्टी से निष्किासित की गई हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।