हरिद्वार। देहरादून निवासी एवं भाजपा नेता के पुत्र ने समाजसेवी अजय मगन सहित चार लोगों के खिलाफ 21लाख से अधिक की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कनखल थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल थाना पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी प्रजाल अग्रवाल एवं उमेश अग्रवाल नि0 41 नेहरू मार्ग सुभाषनगर देहरादून ने कनखल पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी कि अजय मागन,श्रीमती पूजा मागन पत्नी अजय मागन नि0 योगी फार्मेसी कृष्णानगर,रीना कपूर,रीतू सिंह नि0गण नामालूम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि वादी के पिता के ईलाज को लेकर धोखाधडी से 21 लाख 50 हजार रूपये लेकर आपराधिक न्यास भंग करना व वादी द्वारा पैसे माॅगे जाने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त सम्बन्ध में थाना कनखल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment