Skip to main content

भारतीय संविधान और उसकी ख्ुाबियां पर संगोष्ठी आयोतित भारत सर्वधर्म समभाव का सबसे सुंदर उदाहरण

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य बार काउंसिल पूर्व चेयरमैन सुभाष त्यागी ने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा संविधान भारत का है जो हमें सामाजिक समरसता और सबके अधिकारों के संरक्षण की दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सभी को मिलजुलकर काम करना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाना चाहिए। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रेस क्लब की ओर से आयोजित संगोष्ठी हमारा संविधान और उसकी खूबियां को संबोधित करते हुए सुभाष त्यागी ने कहा कि भारत सर्वधर्म समभाव का सबसे सुंदर उदाहरण है। यहां सभी धर्मों के लोग आपसी मेलजोल के साथ मिलकर रहते है।ं भारत को आजाद कराने में सभी का बराबर योगदान रहा। लेकिन समय के साथ कुछ लोग नकारात्मक बातें भी करते है।ं हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में कट्टरवाद नहीं सिखाया जाता। यह केवल कुछ लोगों की निजी विचारधारा होती है।ं इससे बचकर रहना ही देश के लिए बेहतर होता है। उन्होंने संविधान की विभिन्न अवधारणाओं पर भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि जब देश आजाद हुआ तो संसद भवन में अलग-अलग चित्रों के माध्यम से देश के भावी स्वरूप को दर्शाया गया था। जो आज भी हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर जहर उगलने वालों को यह समझना चाहिए कि आज भी न्यायालयों में जो मुकदमे चल रहे हैं। उसमें अधिकतर मुकदमे हिंदू के हिंदू के साथ और मुसलमान से मुसलमान के मुकदमे चल रहे हैं। इस आधार पर की कोई हिंदू है और कोई मुसलमान है। आपस में कोई मुकदमा शायद ही चल रहा हो। इसलिए इस तरह के मुद्दों से ऊपर उठकर सोचना होगा तभी हम गणतंत्र को सार्थक कर सकते हैं। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एसएस जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चैहान,एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष, जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण शास्त्री, श्रमजीवी यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक नौटियाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ रजनी कांत शुक्ला, आदेश त्यागी, अविक्षित रमन, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा, गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, मुदित अग्रवाल, ललित नाथ, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राहुल वर्मा, अश्वनी अरोड़ा, सूर्यकांत बेलवाल, तनवीर अली समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। महताब आलम ने देशभक्ति का गीत सुना कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री महेश पारीक और कोषाध्यक्ष राजकुमार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।