हरिद्वार। दूधाधारी व्यापार मण्डल की आवश्यक बैठक वैष्णो धाम भारत माता पुरम में आयोजित की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता पं. सुरेश्वर शर्मा ने की। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में प्रेम राणा, महामंत्री मोहनचन्द पुनेठा तथा कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, कृष्णा गोपाल भारद्वाज, जयसिंह महर, डाॅ. वितेन्द्र कुमार सैन, मंत्री बलवीर सिंह रावत, सौरभ गुप्ता, रजत शर्मा, संगठन मंत्री संदीप माहेश्वरी, प्रचार मंत्री अब्बास अली को निर्विरोध निर्वाचित किया। बैठक के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवायी। शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि शहर व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं के लिए निदान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्हांेने कहा कि आपसी एकजुटता से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा संभव है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का प्रमुख योगदान रहता है। आगामी महाकुम्भ के दृष्टिगत प्रदेश सरकार को ऐसी कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए जिससे व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि हो तथा उन्हें न्यूनतम परेशानियों का सामना करना पड़े। जिला महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जिला व शहर व्यापार मण्डल के साथ सभी इकाईयां एकजुट होकर संघर्षरत है। पूर्व शहर महामंत्री व पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तेजी से विकास व आबादी बढ़ी है जिसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। निश्चित रूप से सभी निर्वाचित पदाधिकारी क्षेत्रीय व्यापारियों के हितों की रक्षा व समस्याओं के निदान हेतु एकजुट होकर प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन शहर महामंत्री राजीव पाराशर व सूर्यकान्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार गुप्ता, राजीव पाराशर, संदीप शर्मा, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, पार्षद विनित जौली, राकेश खन्ना, आकाश भाटी, धीरज झा, अमित गुप्ता ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, अंकित कुमार सैनी, पवन राजपूत, सागर राजपूत, ऋषिपाल सिंह, सुदर्शन, रामनिवास, प्रजापति, विपिन कुमार, शिवचरण निषाद, अशोक रावत, कुलदीप पाण्डेय, विजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, प्रवीण सचदेवा, दीपक पुष्करण, रवि कुमार, राजेन्द्र जयसवाल, बिल्लू सैनी, रामकुमार, प्रवीण लखेड़ा, अमित पुरी गोस्वामी, ओमकुमार, देवेन्द्र प्रजापति, गंगा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूरज शर्मा, आशु आहूजा समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment