Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण

हरिद्वार। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर ने झण्डा चैक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। संविधान की मूल अवधारणा का पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू के सपनों को साकार करते हुए देश की उन्नति में सभी अपना योगदान दें। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि आपसी सद्भावना व उत्साह के साथ पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। संविधान का पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में देश भक्ति का जज्बा होना चाहिए। अमर शहीदों के बलिदानों को हमेशा देशवासी याद रखेंगे। इस अवसर पर शमीम अहमद, इरफान अली, झांगीराम, अरविन्द गुर्जर, सुरेश राजपूत, जाकिर सलमानी, एनएस राणा, छम्मन पीरजी, हरप्रकाश, शाहनवाज सिद्दकी, जुबेर आलम, आशिक अंसारी, शेरू अंसारी, इमरान खान, राव इसरार, अनीस कुरेशी, इरशाद खान, अहसान अंसारी, अरशद ख्वाजा, फुरकान मंसूरी, फुरकान अंसारी आदि ने भी संविधान पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने जुमा मस्जिद तिराहे पर तिरंगा फहराया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय शिवालिक नगर झण्डा रोहण किया गया। पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा के नेतृत्व में आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में चैधरी गुलवीर सिंह, अशोक उपाध्याय, मनीराम बागड़ी, प्रदीप चैधरी, मोहन राणा, अंबिका पाण्डे, विकास सिंह, संतोष चैहान, विमला पाण्डे, सविता सिंह, बीना कपूर, ग्रेस कश्यप, सतेंद्र वर्मा, पीएल कपिल, मेहर सिंह, एए खान, विकास चैधरी, एलएस रावत, एसपी मौर्या आदि ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी पूर्व विधायक रामयशा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इजीनियर, प्रदेश महामंत्री डा.संजय पालीवाल का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रैस क्लब हरिद्वार रजि. के तत्वाधान में रानीपुर मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज व अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, महंत अमनदीप सिंह व जिला प्रैस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया व क्लब के सभी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस दौरान निशांत चैधरी, राजेश कुमार, फकीरा खान, अमरीश कुमार, सुदेश रावत, रजत अग्रवाल, सुनील शर्मा, विक्की सैनी, पंडित अधीर कौशिक, राकेश वर्मा, नौशाद खान, सनोज कश्यप, श्यामसिंह, भंवर सिंह, सरदार रमणीक सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।