हरिद्वार। लाॅकडाउन के दौरान सभी निर्माण कार्यो के बंद होने तथा श्रमिकों के समझ उत्पन्न संकटों के मददेनजर प्रशासन ने राहत देने का कार्य शुरू कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आॅकड़ो के अनुसार भवन एंव सनिर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्र्तगत पंजीकृत 36659 तथा नये पंजीकृत 12601 श्रमिकों के सापेक्ष जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को 2384 श्रमिकों को उनके बैंक खाते में राहत राशि भेज दी गयी। प्रशासन द्वारा डायरेक्ट टू बेनिफिट के तहत बैंको के माध्यम से राहत राशि भेजी गयी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी की ओर से पहले ही आवश्यक कदम उठाते हुए नोड़ल अधिकारी नियुक्त कर जरूरी निर्देश दिए है। इसी के तहत गुरूवार को श्रमिकों को बैंक खातोें में राहत राशि एक हजार रूपये भेजा गया। प्रशासन की कारवाई नियमित तौर पर जारी रहेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment