हरिद्वार। जनपद में पांचवे दिन भी कोई नया कोरोना वायरस संक्रमित नही मिलने पर राहत महसूस की जा रही है। फिलहाल मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 7पाॅजिटिव मरीजों का उपचार जारी है। शुक्रवार को आयी 18व्यक्तियों की रिर्पोट नेगेटिव रही। इसके अलावा जनपद के विभिन्न आइसोलेशन वार्डो में 148व्यक्तियों को भर्ती कराया जा चुका है। विभिन्न स्थानों पर बनाये गये क्वारंटाइन केन्द्रों में 462व्यक्तियों को रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद से अब तक 1214व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये है। इसके सापेक्ष 1050व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 1043व्यक्तियों की रिर्पोट नेगेटिव जबकि सात व्यक्तियों की रिर्पोट पाॅजिटिव पायी गई है। जनपद में विभिन्न स्थानों पर 333 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पिछले 21अप्रैल से शुक्रवार तक 774 व्यक्तियों को क्वारंटाइन के दौरान 14 दिनों की अवधि पूरी करने के बाद छोड़ा जा चुका है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment