हरिद्वार। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र एवं राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही हैं। झूठे मुकद्मे दर्ज कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठा मुकद्मा तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को निशाना बनाकर झूठे मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। लोकतंत्र की मान मर्यादाओं को ताक पर रखकर केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जनता के दुख दर्द को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया जाना भी भाजपा को अखर रहा है। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। लेकिन सत्ताधारी भाजपा औछी मानसिकता दिखाकर झूठे मुकदमे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फंसा रही है। सरदार रमणीक सिंह ने यह भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देने ेवाली सरकार बेटियों को ही अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। सरदार रमणीक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनता के हित में किए गए सवालों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर झूठा मुकदर्मा दर्ज किया गया है। वह तुरंत वापस लिया जाए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment