हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के रूप में मुकेश कौशिक एवं विभिन्न यूनियनों के संरक्षक सुभाष चंद ने भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा में विभिन्न यूनियनों को राशन वितरण किया। इस दौरानं रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन, रिक्शा यूनियन रोडवेज, ऑटो रिक्शा यूनियन, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज टैक्सी यूनियन, रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन, रोडवेज एवं टाटा सुमो यूनियन रोडवेज के ड्राइवरों को राशन सामग्री प्रदान की गई। इस कार्य में स्वामी शरद पुरी महाराज ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मुकेश कौशिक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। विश्व महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न लाॅकडाउन की स्थिति में जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण करना पुण्य कार्य है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री युवा नेता रवि जैसल भाजपा नेता, राजू मनोचा अध्यक्ष रिक्शा यूनियन एवं देवभूमि टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष सुनील मनोचा एवं महेश कुकरेती तथा मजदूरों के नेता और ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के महामंत्री राजकुमार प्रिंस पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक कुमार एवं टैक्सी यूनियन के प्रधान नाथीराम सैनी और अन्य यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। इससे पहले स्वामी शरदपुरी मुकेश कौशिक, यूनियनों के संरक्षक सुभाष चंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राशन वितरण करने पर यूनियनों की ओर से चालक-मालिक एवं रिक्शा चालकों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रिक्शा यूनियन एवं देवभूमि टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुनील मनोचा, महेश कुकरेती, ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के महामंत्री राजकुमार प्रिंस, दीपक कुमार, नाथीराम सैनी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment