हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर से कृष्णा नगर के पास छोटी नहर में बनाई गई पुलिया को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया हुए कहा कि पुलिया का निर्माण भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। इसलिए भाजपा सरकार सात माह बाद भी पुलिया का उद्घाटन नहीं करा पा रही है। इस दौरान विरोध स्वरूप मेयर प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़कर पुलिया का उद्घाटन किया। बुधवार को मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सात महीने पूर्व पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था और सरकार पुलिया का उद्घाटन कराना भूल गए हैं। पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। इसलिए भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। अशोक शर्मा ने कहा कि जहां पर पुलिया की आवश्यकता है, वहां पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जनता के साथ सीधे तौर पर धोखा है। विरोध करने वालों में सुनील कुमार, नकुल माहेश्वरी, अमित राजपूत, कैश खुराना, कपिल शर्मा, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, लक्की महाजन, जगदीप असवाल, पंकज नौटियाल, दीपक राजपूत, शिवम खुराना, प्रेम शर्मा, सतेंद्र वशिष्ठ, विकास चंद्रा,, रजत जैन, सुरेंद्र सैनी, गौरव शर्मा, सुनील माहेश्वरी, अमित रस्तोगी आदि शामिल थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment