हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड चैधरी गुट के व्यापारियों ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण शाखा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के सहायक अभियन्ता आरएस गुप्ता से भेंटवार्ता कर चन्द्राचार्य चैक पर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। व्यापारियों ने बरसाती पानी के निकासी के लिए पम्पिंग मोटर व जनरेटर को अतिशीघ्र लगाये जाने की मांग करते हुए कहा कि चन्द्राचार्य चैक, रेलवे पुलिया, सिटी हाॅस्पिटल मार्ग व पुराने रानीपुर की सड़कों पर भारी मात्रा में बरसाती पानी भर जाता है जिससे प्रतिवर्ष व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है। जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है। लेकिन अब तक पेयजल निगम द्वारा पम्पिंग सेट लगाया गया है। अति शीघ्र बरसाती पानी की निकासी के समाधान के लिए पम्पिंग सेट लगाये जाये। रेलवे पुलिया के नीचे दो से तीन फुट पानी भर जाता है। जिसके कारण बरसाती पानी व्यापारियों की दुकानों में भर जाता है। व्यापारियों का आर्थिक हानियां झेलनी पड़ती है। विभागीय अधिकारियों को पम्पिंग सेट व जनरेटर लगाना चाहिए। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि चन्द्राचार्य चैक पर जल भरने की समस्या काफी समय से जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। विक्रम नाचीज, राम अरोड़ा, गौरव ने कहा कि संयुक्त रूप से कहा कि पेयजल विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों व आम जनमानस की बरसाती पानी की निकासी समस्या का निस्तारण त्वरित गति से करना चाहिए। इस दौरान सहायक अभियन्ता आरएस गुप्ता ने व्यापारियों का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन स्तर पर पम्पिंग सेट व जनरेटर लगाये जाने की कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गयी है जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment