Skip to main content

अयोध्या में मन्दिर शिलान्यास के लिए आज भरा जायेगा हर की पैड़ी पर गंगाजल

हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि के नजदीक आने के साथ ही साधु-संतों में उत्साह है। अयोध्या मंे मदिंर शिलान्यास के लिए सोमवार को हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड से गंगाजल भरा जाएगा,जो कि संत अयोध्या लेकर जाएंगे। इसके अलावा गंगा की रेत के साथ ही मंसा देवी, माया देवी व चंडीदेवी मंदिर की पवित्र माटी भी एकत्र की जाएगी। शनिवार को विश्व हिंदु परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के सदस्य और हरिद्वार स्थित अखंड परमधाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज से मुलाकात कर चर्चा की। मनोज वर्मा ने विहिप के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विमर्श किया। वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज के नेतृत्व में हरकी पैड़ी में ब्रह्मकुंड पर सभी प्रमुख संत-महात्मा और हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था के पदाधिकारियों के साथ ही विहिप और आरएसएस के कार्यकर्ता एकत्र होंगे। बताया कि सभी संत-महात्माओं से संपर्क साधा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी के मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज ने कहा कि वह पवित्र दिन नजदीक आ गया है जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। हम सबके लिए यह गौरव के पल हैं। विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि अयोध्या में शिलान्यास कार्यक्रम लेकर सभी रामभक्तों में खासा उत्साह है।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।