Skip to main content

जनपद में 66 कोरोना पाजिटिव और बढ़े,1176 पहुची संख्या

हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को जनपद में 66 पाॅॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 1176 हो गयी है। जबकि 2312 सेैंपल की रिर्पोट आनी बाकी है। रविवार को 597 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये है। इसके साथ ही जनपद में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 208 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को 66 कोरोना पाॅिजटिव मरीजों की पहचान की गई,इनमें 25 रैपिड टेस्ट तथा 41 एण्टीबाॅॅडी टेस्ट में पुष्टि होने वाले शामिल है। रविवार को किसी भी मरीज को डिस्चार्ज नही किया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में राज्य के अन्य जनपदों के 44 व्यक्ति भर्ती है तथा अब तक कुल 4085 व्यक्तियों को विभिन्न फेैसिलिटी केन्द्रो में भर्ती कराया गया है। जनपद में अब तक कुल 23500 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये,जिनमें से 21188 की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है। 20012 रिर्पोट नेगेटिव तथा 1176 रिर्पोट पाॅॅजिटिव पाये गये है। अभी भी 2312 सैंपल की रिर्पोट का इंतजार है। जनपद में अब कुल 208 कंटेनमेंट जोन बनाये गये है,जहां जरूरी कदम उठाये गये है। कंटेनमेंट जोन में सर्विलेंस का कार्य कराया जा रहा है। इन क्षेत्रोें में सैम्पिलिंग का कार्य भी प्रगति पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अफवाह से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।