हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भेल में हुई दंपत्ति की हत्या पर गहरा दुख प्रकट करते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पाॅश कालोनी शिवालिक नगर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या किया जाना समाज के लिए चिंता का विषय है। हत्या के आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भेल शिवालिक नगर कालोनी में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस को उचित उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बुजुर्गो के लिए हेल्पलाईन नंबरों की व्यवस्था करे। जिससे जरूरत होने पर बुजुर्ग पुलिस को बुला सकें। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। वरिष्ठ जनों में घटना को लेकर डर भय बना हुआ है। लोगों में असुरक्षा की भावना भी पैदा हो रही है। महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि डबल मर्डर का खुलासा पुलिस को अतिशीघ्र करना चाहिए। रिहाईशी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ायी जाए। पुलिस पिकेट व असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए सत्यापन अभियान भी किया जाना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment